फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sms provides 44 lakhs electricity bill

44 लाख का बिजली बिल मिला एसएमएस से

Mon, 22 Oct 2012 12:25 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Mon, 22 Oct 2012 12:25 PM IST
विज्ञापन
sms provides 44 lakhs electricity bill

राजधानी लखनऊ के एक उपभोक्ता को उसके मोबाइल पर अक्तूबर में एक बिजली बिल धनराशि के तीन एसएमएस मिले। हर एसएमएस में बिल की धनराशि अलग-अलग थी। इनमें एक एसएमएस 44 लाख रुपये से अधिक के बिल का था। 44 लाख का मैसेज मिलने के बाद से उपभोक्ता परेशान घूम रहे हैं।

विज्ञापन


बिजली बिल में यह गड़बड़झाला मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के हुसैनगंज स्थित कॉल सेंटर का है। उपभोक्ता रेजीडेंसी खंड का है। इसका आईडी नंबर 5479978299 है, जिसका कामर्शियल बिजली कनेक्शन है। इस उपभोक्ता को कॉल सेंटर से अक्तूबर में एक बिजली बिल के तीन एसएमएस मिले। सभी मैसेज में बिल की धनराशि अलग-अलग थी।
विज्ञापन


पहला बिल 3 अक्तूबर को जनरेट हुआ, जिसमें बिल की धनराशि 18,482.23 रुपये अंकित थी। इसी कनेक्शन का दूसरा बिल 8 अक्तूबर को जनरेट हुआ, इसके एसएमएस में बिल की धनराशि 44,46,684.23 रुपये अंकित थी। एसएमएस में उक्त बिल जमा करने की अंतिम तारीख 10 अक्तूबर अंकित थी। तीसरा बिल 9 अक्तूबर को जनरेट हुआ जिसकी धनराशि 13,931.23 थी। इस बिल को जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर थी। उपभोक्ता एक ही बिजली बिल की तीन अलग-अलग धनराशि देखकर चकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ता ने इस एसएमएस के बारे में लेसा के अधिकारियों से शिकायत की है। दूसरी तरफ निगम के निदेशक (तकनीकी) एवं कार्यकारी मुख्य अभियंता लेसा प्रदीप टंडन ने कहा कि इस बिल का ब्यौरा मिलने पर जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed