{"_id":"c8aa62fbc82d33b5984a00b11c308e73","slug":"sms-against-azam-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के खिलाफ आपत्तिजनक एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खां के खिलाफ आपत्तिजनक एसएमएस
मेरठ/ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद के एक पत्रकार को मिले एसएमएस से पुलिस एवं खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। एसएमएस में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस पत्रकार की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच में जुटी है।
जांच में सिम मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी महिला के नाम पाया गया है। वहीं खुफिया एजेंसियों के आला अफसरों ने भी गांव जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
बता दें कि सोमवार सुबह करीब 9.40 बजे देवबंद के एक पत्रकार को एसएमएस मिला, जिसे देख वह दंग रह गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी।
एसएमएस में आजम खां का नाम होने पर पुलिस के कान खड़े हो गए। पुलिस आनन-फानन में पड़ताल में जुट गई। जांच में पता चला कि एसएमएस सहारनपुर के मिरगपुर स्थान से भेजा गया है।
विज्ञापन
हालांकि सिम मवाना के समसपुर निवासी महिला के नाम पर है। खुफिया टीम ने वहां पहुंचकर महिला से पूछताछ की। जांच में पता चला कि महिला और उसके परिजनों को इस मामले की जानकारी नहीं है।
उन्होंने उक्त सिम को खरीदने से इनकार कर दिया। अब पुलिस जांच कर रही है कि किस तरह महिला की आईडी पर सिम लिया गया। सहारनपुर के एसएसपी डीके चौधरी का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
कई और लोगों को भी भेजे हैं एसएमएस
पुलिस का मानना है कि एसएमएस भेजने वाला सिरफिरा है। उसी नंबर से कुछ अन्य लोगों को भी एसएमएस भेजे गए हैं। हालांकि एसएमएस में कैबिनेट मंत्री का नाम होने के चलते पुलिस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। इसीलिए तुरंत खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है।