{"_id":"62cc71369d6d381dbb6dd3d2","slug":"zubair-sent-from-sitapur-to-delhi-jail-sitapur-news-lko6390724197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर से दिल्ली जेल भेजे गये जुबैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर से दिल्ली जेल भेजे गये जुबैर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। खैराबाद के महंत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में जमानत मिलने के बाद सोमवार को मो. जुबैर को जिला कारागार से दिल्ली जेल भेज दिया गया। सोमवार को पहले लखीमपुर के एक मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी कारागार से ही ऑनलाइन पेशी कराई गई। इसके बाद देर शाम उनको कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली भेज दिया गया।
खैराबाद के महंत बजरंग मुनिदास के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में बीते गुरुवार को एक न्यूज चैनल के सह संस्थापक मो. जुबैर को दिल्ली जेल से सीतापुर न्यायालय लाया गया था। वहां से उनको सीतापुर कारागार भेज दिया गया था। शुक्रवार को खैराबाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की थी।
जुबैर को बंगलुरु ले जाने का प्लान पुलिस ने बनाया था, खैराबाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद पुलिस की रिमांड खत्म हो गई थी। दिल्ली के मामले में उनको जमानत न मिलने के चलते उनको सीतापुर कारागार में रखा गया था।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर जिला लखीमपुर खीरी में दर्ज एक मामले में उनको पेशी पर ले जाने का प्लान था, लेकिन फिर कारागार से ही उनकी पेशी कराई गई। देर शाम उनको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली रवाना कर दिया गया। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि उन्हें सीतापुर पुलिस की सुरक्षा में दिल्ली की तिहाड़ जेल में भेजा गया है।