फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Zone magistrate car caught

निजी कार में नीली बत्ती लगा घूम रहे जोन मजिस्ट्रेट पकड़े गए

Wed, 18 Jan 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Zone magistrate car caught
गाड़ी से नीली बत्ती उतरवाते पुलिस अधिकारी।

विधानसभा चुनाव के लिए शाहजहांपुर में जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार सिंह को खैराबाद पुलिस ने दौड़ाकर टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। वह अपनी निजी गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर घूम रहे थे।

विज्ञापन


खैराबाद के बेनौरा के पास पुलिस चेकिंग देखकर अफसर कार लेकर भाग निकले थे। पुलिस का कहना है कि नीली बत्ती उतारने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की गई है। खैराबाद पुलिस हाईवे पर बेनौरा के पास चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन


एसओ मनोज यादव ने बताया कि इसी दौरान लखनऊ की ओर से नीली बत्ती लगी एक कार आती दिखाई दी। कार को रुकने का इशारा किया तो कार चला रहे युवक ने मजिस्ट्रेट कहते हुए गाड़ी की रफ्तार और तेज कर दी। इस पर पुलिस ने पीछा कर टोल प्लाजा के पास कार रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि कार चला रहा युवक शाहजहांपुर जिले में सिंचाई विभाग में अधिशाषी अभियंता के पद पर तैनात हैं। वह चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। वह लखनऊ से शाहजहांपुर अपनी निजी कार में नीली बत्ती लगाकर जा रहे थे। एसओ का कहना है कि नीली बत्ती उतारकर कार्रवाई की जा रही है। 


प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
सिधौली। एसडीएम शेरी ने पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान लोकदल पार्टी के प्रत्याशी सुबोध भार्गव के साथ चल रही गाड़ी रोक कर जांच की। गाड़ी में प्रचार सामग्री लगी होने के कारण उन्होंने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed