फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth should register name in voter list from today

युवा आज से मतदाता सूची में दर्ज कराएं नाम

Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Youth should register name in voter list from today
सीतापुर में जिला निर्वाचन कार्यालय से मतदाता सूनी पुनिरीक्षण से संबंधित फार्म सहित अन्य दस्ताव - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। एक जनवरी 2022 को जिन युवाओं की उम्र 18 साल पूरी हो जाएगी। वह अपना नाम विधानसभा की मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। उन्हें प्रारूप-6 भरकर संबंधित बूथ लेवल आफीसर (बीएलओ) को देना है। इसके लिए एक से 30 नवंबर तक दावा और आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दरम्यान मतदाता सूची से नाम कटवाने, किसी त्रुटि को सही कराने व एक ही विधान सभा में बूथ परिवर्तन के लिए भी संबंधित प्रारूप पर आवेदन किया जा सकता है। वोटरों की सुविधा के लिए एक नवंबर को सभी 3870 बूथों पर मतदाता सूची देखने के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

विधानसभा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन आयोग की ओर से जारी किया गया है। इसके अनुसार सभी नौ विधानसभाओं की मतदाता सूची का प्रकाशन एक नवंबर को किया जाएगा। आमजन मतदाता सूची का मुआयना कर एक से 30 नवंबर तक दावा और आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं। एक जनवरी 2022 को जिन युवाओं की उम्र 18 साल पूर्ण हो रही है, वह मतदाता बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्हें प्रारूप-6 पर आवेदन करना होगा। साथ ही ऐसे मतदाता जिनके नाम मतदाता सूची में किन्हीं कारणों से अंकित नहीं हैं। दर्ज नाम एवं पते में संशोधन होना है, विधान सभा क्षेत्र बदल गया है। नाम कटवाना है, इसके लिए भी निर्धारित प्ररूप पर दावा आपत्ति किए जा सकते हैं। सभी दावा आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक किया जाएगा।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन पांच जनवरी को किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव ने बताया कि एक से 30 नवंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के लिए दावा और आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। सभी प्रकार के प्रारूप पर्याप्त संख्या में तहसीलों को उपलब्ध कराए गए हैं।
375 सुपरवाइजरों की देखरेख में पुनरीक्षण
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 375 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। यह 3870 बीएलओ से समन्वय बनाते हुए पुनरीक्षण कार्य कराएंगे। नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2403 मतदान केन्द्रों पर 3870 बूथ बनाए गए हैं। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 30 लाख 99 हजार 746 है।

इसमें पुरुष मतदाता 16,58,767 और महिला मतदाता 14,40,804 हैं। विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान चार विशेष अभियान तिथियों पर भी दावा आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए सात नवंबर, 13 नवंबर, 21 नवंबर और 28 नवंबर की तिथि तय की गई है। तीन तिथियों में रविवार होने के कारण दावा-आपत्ति करना आसान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed