फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth shot himself in Laharpur

लहरपुर में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 27 Jun 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Youth shot himself in Laharpur
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बीती देर रात गांव के बाहर आम के बाग की रखवाली कर रहे एक युवक की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी की बात कह रहे हैं। घटना की वजह से भाई से विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर निवासी लालता प्रसाद (25) शनिवार की रात गांव के बाहर आम की बाग की रखवाली कर रहा था। देर रात युवक ने खुद को गोली मार ली, इससे उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के भाई का कहना है कि वह उसे बाग में अकेला छोड़ कर कुछ दूर ही आगे गया था, इस बीच फायर चलने की आवाज हुई। वह मौके पर पहुंचा, जहां पर उसका भाई खून से लथपथ पड़ा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना परिजनों को दी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी तैयारी थी, लेकिन मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई और परिवार के अन्य लोगों का कहना है कि युवक ने गोली मारकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से गांव में चर्चाएं है कि युवक का शनिवार को अपने भाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद उसने गोली मारकर जान दे दी है। इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed