फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth murdered by slitting his throat in Reusa

रेउसा में गला काटकर युवक की हत्या

Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered by slitting his throat in Reusa
रेउसा इलाके में युवक का शव मिलने के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। एक युवक की रविवार देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। सुबह होने पर शव पड़ा देख लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुुंचकर जांच की है। शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी जख्मों के निशान पाए गए हैं। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात हत्यारों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेउसा इलाके में रविवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे शव फेंककर फरार हो गए। सोमवार सुबह रेउसा इलाके में गन्ने के खेत में लोगों ने शव पड़ा देखा। सूचना पर एएसपी नार्थ राजीव दीक्षित, सीओ बिसवां सुशील सिंह, एसओ रेउसा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाने की दशा में कार्रवाई अज्ञात में दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 22 साल है।
विज्ञापन

उसके हाथ पर सर्वेश गुदा है। लोग बांके से युवक की गला काटकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। पेट और हाथ पर भी चोटों के निशान हैं। युवक की हत्या किसने और क्यों की, यह रहस्य अभी तक बरकरार है। मृतक की शिनाख्त कर घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रेउसा बालकृष्ण मिश्रा का कहना है कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।
मामले ने लिया यू-टर्न
रेउसा इलाके में शव मिलने की सूचना पर सकरन इलाके के बाछेपुर निवासी एक परिवार मौके पर आया। बताया कि राजेन्द्र भार्गव का बेटा सर्वेश 22 अगस्त से घर से गायब है। परिजनों ने शव बेटे का होना बताया। इसके बाद रोने लगे। पुलिस ने शिनाख्त होना समझकर अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करनी शुरू कर दी, लेकिन तभी मामले ने यू-टर्न लिया।
राजेंद्र और उसकी पत्नी ने शव को गौर से देखा तो बताया कि उनके बेटे के हाथ की एक अंगुली गायब थी। उस अंगुली को देखकर कहा कि यह उनका बेटा नहीं है। इसके सभी अंगुलियां हैं।

युवक का धारदार हथियार से गला काटा गया है। मामले में अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें शव की शिनाख्त में लगी हैं। शिनाख्त होते ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
- सुशील सिंह, सीओ बिसवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed