फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Youth died in accident

बेकाबू वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 15 Sep 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth died in accident
नेरी (सीतापुर)। महोली कोतवाली इलाके में छैलिया गांव के पास एक पिकअप व बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बालिका व किशोरी जख्मी हो गईं। इन्हेें जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली इलाके के रंजीतपुर गांव निवासी सोनू (22) पुत्र बाबूराम रविवार को भाई की ससुराल पिसावां इलाके के नादन गांव गया था। वहां से बाइक से वापस जा रहा था।
विज्ञापन

उसके साथ में रिश्तेदार सुगंधा (16) व पियारी (10) बाइक पर सवार थी। जब ये तीनों लोग महोली इलाके में छैलिया गांव के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुगंधा व पियारी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घटना के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई।
खबर पाकर पहुंची पुलिस ने जख्मी सुगंधा व पियारी को फौरन जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की खबर पाकर मृतक के परिवार के लोग भी पहुंच गए थे।
पुलिस का कहना है कि वाहन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed