फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   youth beaten up by people of a particular community for raising slogan of jai shri ram in sitapur

जय श्रीराम का नारा लगाने पर युवक को पीटा: विशेष समुदाय के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Tue, 15 Mar 2022 02:40 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 15 Mar 2022 02:40 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। इसमें युवक जय श्रीराम का नारा लगा रहा था। इस पर उसे अन्य लोग पीट रहे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। 

विज्ञापन
youth beaten up by people of a particular community for raising slogan of jai shri ram in sitapur
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में स्थित थाना रामकोट इलाके में एक युवक को जय श्री राम बोलना महंगा पड़ गया। आरोप है कि नारा लगाने पर उसे विशेष समुदाय के लोगों ने पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। इसमें युवक जय श्रीराम का नारा लगा रहा था। इस पर उसे अन्य लोग पीट रहे थे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। जांच में पाया गया कि वीडियो कांशीराम कॉलोनी का है। वीडियो पुराना है। पिटाई कर रहे लोग भी कॉलोनी के निवासी हैं। 
विज्ञापन


एसओ रामकोट विजय कुमार ने बताया कि कांशीराम निवासी अनिल को जीशान, सैफ, साजू और फैजी ने पीटा था। तहरीर के आधार पर चारों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed