{"_id":"67b3fdce8d102a214709be13","slug":"young-man-missing-from-beekeeping-centre-in-sitapur-missing-report-filed-on-brother-complaint-police-searching-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मधुमक्खी पालन केंद्र से युवक लापता, भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मधुमक्खी पालन केंद्र से युवक लापता, भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज; पुलिस तलाश में जुटी
Tue, 18 Feb 2025 08:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 18 Feb 2025 08:56 AM IST
सार
सीतापुर में मधुमक्खी पालन केंद्र से युवक लापता हो गया। उसके भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
UP Police
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूपी के सीतापुर में मधुमक्खी पालन का करने आया युवक लापता हो गया। वह हमीरपुर जिले से भाई के साथ आया था। भाई ने थाने में तहरीर देकर तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज की है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मामला सदरपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर सेठ गांव का है। मूल रूप से हमीरपुर के सिरापुर निवासी क्रांतिवीर (19) उर्फ कमतू पुत्र अनार सिंह अपने भाई पवन कुमार के साथ मधुमक्खी पालन करने के लिए आया था। क्रांतिवीर मधुमक्खी पालन केंद्र से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया।
विज्ञापन
भाई पवन ने काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। रिश्तेदारों से भी जानकारी की। थक हारकर पवन ने थाने में तहरीर दी। एसएसआई सुशील सिंह ने बताया कि लापता युवक के भाई की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन