{"_id":"13f0f8209a705201f9c4bd163aca2cdd","slug":"young-man-killed-in-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपलिंग कर मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक पिसावां में एक खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे युवक की मौत हो गई। जबकि युवक के पिता व बाइक पर बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। खीरी जिले के मैगलगंज इलाके के जानकीनगर फत्तेपुर निवासी विजय (26) अपने पिता कोमल सिंह (50) व गांव के ही जटायु (40) पुत्र गनेश शुक्रवार को पिसावां के दौलियापुर गांव में अपने रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गए थे।
विज्ञापन
शनिवार सुबह ये तीनों बाइक से लौट रहे थे। जब ये लोग नेरी मार्ग पर रमुवापुर गांव के पास पहुंचे, तभी इनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां विजय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से जख्मी जटायु को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक विजय के पिता कोमल की हालात सामान्य बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।