फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Young man created ruckus in the court, police caught him

युवक ने कचहरी में किया हंगामा, पुलिस पकड़कर ले गई

Wed, 13 Jan 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Young man created ruckus in the court, police caught him
सीतापुर। कचहरी पेशी पर आए एक व्यक्ति ने जमकर हंगामा किया। वह पुलिस सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए चीख रहा था। हंगामा करते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उसे कोतवाली ले गई। उसके साथ आए भाई ने हंगामा कर रहे युवक को मनोरोगी बताया। इसके बाद जाने दिया गया।
विज्ञापन

खैराबाद इलाके के टिकरिया गांव निवासी नेरश कचहरी गया था। वहां उसने हंगामा शुरू कर दिया। वह पुलिस सहित कई लोगों ने गंभीर आरोप लगा चीखने, चिल्लाने लगा। वह खुद को गलत फंसाने की भी बात कह रहा था। हंगामा करते देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस नरेश को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

कोतवाली गेट पर भी उसने खूब हंगामा किया। उसके साथ उसका भाई नीरज भी था। नीरज ने बताया कि पुलिस ने उस पर और भाई पर गुंडा एक्ट लगाया है। इसी सिलसिले में वह कचहरी आया था। उसका भाई नरेश भी था। कचहरी में नरेश हंगामा करने लगा। नीरज ने पुलिस को बताया कि नरेश मनोरोगी है। जिसके चलते वह हंगामा कर रहा था। इस पर पुलिस ने नरेश को उसके भाई नीरज के साथ जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed