फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   You will get water thrice on the day of Holi

Sitapur News: होली के दिन तीन बार मिलेगा पानी

Sat, 04 Mar 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
You will get water thrice on the day of Holi
सीतापुर। होली के दिन शहरवासियों को साफ व स्वच्छ पानी मिलेगा। घरों में दिन में तीन बार पानी की आपूर्ति दी जाएगी। पानी की सप्लाई में बिजली बाधा न बने, इसके लिए शहर के ओवरहेड टैंक पर जनरेटर की व्यवस्था रहेगी। इन जनरेटरों को चलाकर ट्रायल कर लिया गया है।आठ मार्च को होली है। इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए हर कोई जुुटा हुआ है। इस दिन शहर में पानी की किल्लत न हो, इसके लिए नगर पालिका ने तैयारी कर ली है। शहर की करीब दो लाख आबादी को पानी उपलब्ध कराने के लिए 13 ओवरहैड टैंक बनाए गए है। इनके जरिए 30 वार्डों में पानी की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

इस बार होली के दिन तीन बार घर को पानी की सप्लाई की होगी। सुबह आठ से 10, दोपहर एक से तीन व शाम चार से छह बजे के बीच सप्लाई होगी। अगर इस दौरान बिजली गुल हो जाती है तो प्रत्येक टैंक पर जनरेटर की व्यवस्था होगी। तत्काल जनरेटर को चलाकर पानी की आपूर्ति की जाएगी। पानी में क्लोरीन मिलाकर सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन


निरस्त हुई छुट्टी
होली पर शहरवासियों को पानी की कोई किल्लत न हो, इसके लिए नगर पालिका ने जलकल विभाग से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी है। इन कर्मचारियों को एक दिन पहले ही सभी टैंक पानी से फुल करने के निर्देश दिए है। इन कर्मचारियों की सात व आठ मार्च की छुट्टी रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर ली है तैयारी
शहरवासियों को होली पर बेहतर जल आपूर्ति की तैयारी कर ली गई है। सभी 13 ओवरहेड टैंक एक दिन पहले ही पानी से भर लिए जाएंगे।
- वैभव त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed