{"_id":"5a2d6c4e4f1c1b96698b843f","slug":"yogi-opened-the-treasure-for-flood-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की रोकथाम के लिए योगी ने खोला खजाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ की रोकथाम के लिए योगी ने खोला खजाना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
बाढ़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बाढ़ प्रभावित गांजरी इलाके को इस आपदा से राहत दिलाने के लिए योगी सरकार ने सरकारी खजाना खोल दिया है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से बचाव के लिए 45 करोड़ की पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
बाढ़ की रोकथाम के लिए बिसवां व महमूदाबाद तहसीलों के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में घाघरा व शारदा नदी के तट पर बंधा व स्टैंड बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाए जाने पर करीब ढाई लाख की आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जिले की सेवता विधानसभा का ज्यादातर इलाका बाढ़ग्रस्त है। पिछले कई लोकसभा व विधानसभा चुनावों में बाढ़ की समस्या मुद्दा बनती आ रही है। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी के समर्थन में विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ की सभा में भी यह मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन
प्रदेश में बहुमत से भाजपा की सरकार बनने के बाद सेवता विधायक ज्ञान तिवारी बाढ़ की रोकथाम को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शासन को भिजवाईं।
मुख्यमंत्री ने इनमें से 45 करोड़ की पांच परियोजनाओं पर मंजूरी की मुहर लगा दी है। इन परियोजनाओं के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गांवों को बचाने के लिए घाघरा व शारदा नदी के किनारे तटबंध व स्टैंड बनाने का काम किया जाएगा।
विधायक तिवारी ने बताया पहले चरण में 45 करोड की योजनाओं को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है। जल्द ही कई अन्य बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि बाढ़ का स्थायी समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उस पर बहुत तेजी के साथ काम किया जा रहा है।