फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Yogi-Modi talk will be light-hearted

योगी-मोदी की बात हल्की-फुल्की रहेगी

Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Yogi-Modi talk will be light-hearted
सीतापुर। हमारा तो बस सामाजिक लपर-चपर रहेगा। योगी-मोदी की बात बस हल्की-फुल्की रहेगी। मंत्री जी आपका बेटा मनोज हमारा भाई है। ये बातचीत भाजपा नेता व पिसावां ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय और पूर्व कारागार मंत्री रामपाल राजवंशी का है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ब्लॉक प्रमुख ने अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने ऑडियो का खंडन कर अपने को भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता बताया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक ऑडियो वायरल हुआ। इसमें सपा सरकार में कारागार मंत्री रहे रामपाल राजवंशी ने पिसावां ब्लॉक प्रमुख को फोन पर कहा कि उनके कार्यकर्ताओं की वजह से वे परेशान हैं। महिलाओं को ब्लॉक प्रमुख चाय पीने के लिए बुला रहे हैं। जिस पर ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पांडेय ने कहा कि आपको मेरी तरफ से कोई समस्या नहीं होगी। सुभसपा से चुनाव लड़ रहे आपके बेटे मनोज राजवंशी हमारे भाई हैं।
विज्ञापन

23 फरवरी तक मैं कुछ नहीं करूंगा। हमारा तो बस सामाजिक लपर-चपर रहेगा, योगी मोदी की बात बस हल्की फुल्की रहेगी। पार्टी में होने के नाते थोड़ा बहुत रहेगा। शनिवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। ऑडियो वायरल होने के कुछ घंटों बाद शनिवार को ही ब्लॉक प्रमुख ने बयान जारी कर बताया कि ऑडियो षड़यंत्र के तहत बनाया गया। मैं भाजपा का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed