फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Yogi government in action on criminals in sitapur of up

अपराधियों पर एक्शन में योगी सरकार, करोड़ों की संपत्ति जब्त, गैंगस्टर गिरफ्तार 

Sun, 03 Jan 2021 12:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Jan 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Yogi government in action on criminals in sitapur of up
कार्रवाई करते अधिकारी... - फोटो : amar ujala

अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही योगी सरकार की सरकारी मशीनरी ने शनिवार को जिले में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। नए साल के आते ही एक्शन में नजर आने वाली पुलिस की कार्रवाई जारी है। नव वर्ष के पहले दिन शहर कोतवाली में अपराधी मुजीब और उसके भाइयों पर गैंगस्टर का केस दर्ज करने के अगले ही दिन डीएम के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने तीनों की करोड़ों की संपत्ति की जब्त कर ली है। 

विज्ञापन


प्रशासन का दावा है कि अपराध से अर्जित की गई संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। प्रॉपटी की कीमत 40 से 50 करोड़ के करीब आंकी गई है। अफसरों का कहना है कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस बड़ी कार्रवाई से जिले के अपराधियों के होश उड़ गए हैं। एसपी आरपी सिंह ने जिले की सभी थानों की पुलिस को इस बार नए साल पर पहला क्राइम का केस अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर जिले की पुलिस ने अभियान चलाकर 24 थानों में 95 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई शुक्रवार को की थी। इसी कड़ी में शहर कोतवाल टीपी सिंह ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के बट्सगंज निवासी मुजीब अहमद, उसके भाई एकलाख अहमद उर्फ हसीन, छन्नू के खिलाफ गैंगेस्टर का केस दर्ज किया था। गैंगेस्टर की कार्रवाई के अगले दिन डीएम विशाल भरद्वाज के आदेश पर गैंगेस्टर भाइयों की संपत्ति जब्त करने की बड़ी कार्रवाई पुलिस-प्रशासन ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम को एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, एसडीएम सदर अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, शहर कोतवाल टीपी सिंह, ईओ नगर पालिका गुरू प्रसाद पांडेय समेत भारी पुलिस फोर्स बट्सगंज स्थित मुजीब अहमद की आलीशान कोठी पर पहुंचे। बताते हैं कि गेट अंदर से बंद था। अफसर कड़ी मशक्कत के गेट को खोलने के बाद कोठी में दाखिल हुए, जहां पर सघन तलाशी ली गई। करीब 15 मिनट तक चली तलाशी के दौरान पुलिस अफसर वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराते रहे। 

इसके बाद कोठी के बाहर दीवार पर डीएम के आदेश से अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने की सूचना लिखवाकर पुलिस-प्रशासन ने कोठी में सरकारी ताला डालकर उसे सील कर दिया। यहां पर कार्रवाई करने के बाद पुलिस-प्रशासन टीम के साथ मुजीब के गैंगेस्टर भाई के घर पर पहुंची। उस घर को भी सील कर दिया गया है। एसडीएम सदर अमित भट्ट ने बताया कि गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के बाद 14(1) के तहत मुजीब अहमद, हसीन और छन्नू की मिलाकर 24 अचल संपत्ति और 12 गाड़ियों को जब्त किया गया है। एसडीएम का दावा है कि जब्त की गई ये प्रॉपर्टी अपराध से अर्जित कर तीनों भाइयों ने बनाई थी। जब्त की गई प्रॉपर्टी की कीमत करीब 40 से 50 करोड़ है। एसडीएम ने बताया कि जब्तीकरण की कार्रवाई करने के बाद आगे की भी कार्रवाई जारी रहेगी

गैंगस्टर गिरफ्तार
मुजीब अहमद और उसके दो भाइयों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एकलाख अहमद उर्फ हसीन को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी पीयूष कुुमार सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर एकलाख पर कोतवाली में केस दर्ज करने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, इस बीच सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने बट्सगंज स्थित उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। 


गिरफ्तार किए गए एकलाख अहमद से माफिया डॉन अतीक अहमद के बीच संबंध होने की चर्चांए तेज हो गई हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो बट्सगंज में गृह प्रवेश में आए अतीक के साथ फोटो ली गई थी। उसकी एक फोटो वायरल हो गई है। ये फोटो पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस सूत्रों की माने तो फोटो अतीक और एकलाख अहमद उर्फ हसीन की एक साथ में है। एक पुलिस अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है। माफिया अतीक अहमद से एकलाख के तार जुड़े होने लगे आरोपों को लेकर सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह बताते हैं कि आरोपों की जांच की जा रही है। दोनों की एक साथ की फोटो वायरल है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed