फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   worship

रंगाई पुताई हुई तो चमकने लगा चक्रतीर्थ

Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
worship
नैमिषारण्य/सीतापुर। लंबे वक्त से बदहाल नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ की सूरत अब संवरने लगी है। इस तीर्थ पर साफ सफाई का बेहद अभाव था। जिलाधिकारी के निरीक्षण के बाद तीर्थ की शोभा बढ़ाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस तीर्थ के मंदिरों को एक ही रंग में रंगा जा रहा है। मंदिरों को भगवा और पीले रंग में रंग रोगन किया जा रहा है।
विज्ञापन

नैमिष तीर्थ में विश्व प्रसिद्ध चक्रतीर्थ में स्नान करने के लिए पूरे विश्व से हजारों श्रद्धालु रोजाना आते है। बीते कई वर्षों से तीर्थ की साफ सफाई और रंगाई पुताई के लिए तीर्थ पुरोहित मांग कर रहे थे। हाल ही में जब जिलाधिकारी अनुज सिंह नैमिष तीर्थ आये तो तीर्थ पुरोहितों ने उनको आशीर्वाद देकर तीर्थ की स्वच्छता बनाये रखने का निवेदन किया था।
विज्ञापन

जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा नैमिष तीर्थ में एक अभियान चलाकर तीर्थ और उससे जुड़े नाले की साफ सफाई कराई गई। इसके साथ ही अब तीर्थ परिसर में बने मंदिरों की रंगाई पुताई भी की जा रही हैं। एक ही रंग में रंगे मंदिरों के स्वरूप में वे बहुत सुंदर और भव्य लग रहे हैं। स्थानीय तीर्थ पुरोहित सचिन शास्त्री, आनंद दीक्षित, दयाशंकर दीक्षित, अमर दीक्षित आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हो गया है रंग रोगन
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसील फंड के द्वारा प्रांगण में मौजूद सभी मंदिरों को भगवा और पीले कलर में रंग रोगन किया जा रहा है। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को तीर्थ का प्रांगण देखने मे सुंदर लगे। तीर्थ की साफ सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
गौरव रंजन श्रीवास्तव, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed