फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Worker died in the bees attack

मधुमक्खियों के हमले में मजदूर की जान गई

Sat, 03 Oct 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Sat, 03 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मधुमक्खियों के हमले में एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गए। ये सभी गांव में ही एक तालाब की खोदाई के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन


उधर, साथी की मौत से खफा मनरेगा मजदूरों ने प्रशासनिक अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अफसरों से वार्ता कराकर किसी तरह मामले को शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के परसेहरा ढखिया में शुक्रवार सुबह गांव के कुछ मजदूर तालाब खोदाई को जा रहे थे। इसी बीच मधुमक्खियों के झुंड ने इन पर हमला बोल दिया। इससे राम बहादुर (50) समेत चार मनरेगा मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुमक्खियों का हमला इतना तेज था कि मजदूर राम बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, साथी की मौत से खफा मजदूरों ने परिवारीजनों समेत जमकर हंगामा किया। ये लोग अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे।


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया मगर वह माने नहीं। हालांकि बाद में पुलिस अफसरों ने प्रदर्शनकारियों की एसडीएम से वार्ता कराई। इसके बाद हंगामा शांत हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed