{"_id":"6549372ec3d911b31a05e234","slug":"women-police-station-opened-in-the-city-now-our-daughters-will-be-safe-sitapur-news-c-102-1-slko1055-5097-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शहर में खुला महिला थाना, अब सुरक्षित रहेंगी अपनी बेटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शहर में खुला महिला थाना, अब सुरक्षित रहेंगी अपनी बेटिया
Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
एडीजी जोन ने किया उद्घाटन, आईजी रेंज भी रहे मौजूद, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सीतापुर। नारी शक्ति ने हमेशा ही समाज को बेहतर दिशा देने का काम किया है। पुलिस विभाग में भी कार्यरत महिलाएं ताे अपनी दोहरी जिम्मेदारियों का वहन कर रहीं हैं। ये बातें अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया ने सोमवार को महिला थाने के उद्घाटन अवसर पर कहीं।
मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर अब उनको कोतवाली नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि अब वह बेझिझक महिला थाने आकर अपनी समस्या बता सकतीं हैं। जिले के थानों पर जल्द ही पिंक बूथ भी बनाए जाएंगे। फीता काटकर थाने का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आईजी रेंज तरूण गाबा ने कहा कि पहले भी विभाग की महिलाओं ने काफी मेहनत करके मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाया है।
एसपी चक्रेश मिश्र ने कहा कि अलग थाना बनाने का उद्देश्य महिलाओं की समस्या का जल्द निस्तारण कराना है। मुख्य अतिथि ने थाने का निरीक्षण करने के बाद पूर्व में सराहनीय कार्य कर चुकीं महिला पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया। इस अवसर एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह, सीओ सिटी सुशील सिंह, सीओ सदर राजू कुमार, इंस्पेक्टर आलोक मणि त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक फरीद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनको किया गया सम्मानित
पूर्व में मिशन शक्ति अभियान में सराहनीय कार्य करने वाली प्रभारी परिवार परामर्श मधु यादव, महिला थाना एसओ सुनीता कुशवाहा, प्रभारी एंटी रोमियो रुचि यादव, प्रभारी 1090 अर्चना, सुमनलता, कमला देवी, कांस्टेबल नूरतारा, मीनू, दीक्षा, पूजा सिंह आदि के साथ विशेष योगदान देने वाले आरक्षी नवनीत तिवारी को सम्मानित किया गया।
साइबर थाना का भी किया उद्घाटन
महिला थाने का उद्घाटन करने के बाद एडीजी जोन कोतवाली देहात पहुंचे जहां पर उन्होंने मानव तस्करी रोधी इकाई, साइबर थाना और अपराध शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क (कोतवाली देहात) का निरीक्षण कर सभी को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये।
पहले दिन आए दो मामले हुआ निस्तारण
महिला थाने में पहले दिन दो मामले आए। जो पति-पत्नी के विवाद से संबंधित थे। दोनों ही मामलों में मुकदमा लिखे जाने की नौबत ही नहीं आई। पुलिस के समझाने पर समझौता हो गया। दाेनों की दंपती अपने घर चले गए।