फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Women had to travel standing in buses

Sitapur News: महिलाओं को बसों में खड़े होकर करना पड़ा सफर

Mon, 19 Aug 2024 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 19 Aug 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Women had to travel standing in buses
सीतापुर। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को रोडवेज बसों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। लखनऊ व लखीमपुर जाने के लिए उन्हें घंटों बस स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। दिनभर बसों की किल्लत बनी रही। परिवहन निगम की व्यवस्थाएं धड़ाम हो गईं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनें अपनी मायके जाने के लिए रविवार सुबह बस स्टेशन पहुंचीं तो बसें नहीं मिली। लखनऊ व लखीमपुर जैसे छोटे रूटों के साथ दिल्ली जाने वाली बसों का भी दिन भर टोटा बना रहा। जैसे ही एक बस आती, तुरंत ही सवारियों से भर जाती।
विज्ञापन

मजबूरी में महिलाओं ने खड़े होकर बस में सफर तय किया। लखनऊ जाने वाली किरन ने बताया कि आधे घंटे के बाद बस मिली। वह भी पूरी तरह खचाखच भरी थी। मजबूरी में खड़े होकर सफर करना पड़ा। इसी तरह लखीमपुर, शाहजहांपुर व जिले के अन्य रूटों पर सवारियां बसों का घंटों इंतजार ही करती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि इस समय परिवहन निगम की 106 बसें संचालित हो रही हैं। इसके अलावा 53 बसें अनुबंधित हैं। ये बसें नजदीक के रूटों पर चलाई जा रहीं हैं। दिल्ली रूट पर 20 से अधिक फेरों को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही अन्य रूटों पर फेरों को दोगुना किया गया है। बस अड्डे पर बसों के खड़े होने का समय भी कम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed