{"_id":"616720339605fb2cb37e54cb","slug":"women-furious-over-gangster-s-arrest-uproar-in-district-hospital-sitapur-news-lko59998844","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगेस्टर की गिरफ्तारी पर भड़की महिलाएं, जिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगेस्टर की गिरफ्तारी पर भड़की महिलाएं, जिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
सीतापुर में जिला अस्पताल में हंगामा करती महिलाएं। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। फरार चल रहे गैंगेस्टर अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को परिवार की महिलाएं भड़क गईं। गैंगेस्टर को जेल भेजने से पहले मेडिकल कराने के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची कोतवाली देहात पुलिस के पीछे अपराधी के घर की महिलाएं भी पहुंच गईं और पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। पैसे मांगने, कई दिनों तक हिरासत में रखकर पीटने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने गैंगेस्टर को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस आरोपों को बेबुनियाद बता रही है।
इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात राजेश कुमार के मुताबिक, शहर कोतवाली इलाके के आवास विकास निवासी अब्बास शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, मारपीट समेत कई संगीन केस दर्ज हैं। उस पर कई माह पूर्व पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बाद से वह फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद कोतवाली देहात पुलिस ने मंगलवार को उसेे गिरफ्तार किया था। बुधवार को जेल भेजने से पहले उसका मेडिकल कराने के लिए पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल गई थी।
इसकी सूचना पाकर गैंगेस्टर के घर की काफी महिलाएं भी पुलिस के पहुंचने के बाद जिला अस्पताल आ गईं और संगीन आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। आरोप लगाया कि तीन दिन पहले पुलिस ने लखनऊ से पकड़ा था, कोतवाली में तीन दिनों तक रखा और मारा-पीटा। महिलाओं का यह भी आरोप था कि चार पुलिस कर्मी पैसे भी मांग रहे थे।
विज्ञापन
काफी देर तक महिलाओं ने जिला अस्पताल में हंगामा काटा। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी, जबकि पुरुष एकाध ही थे। मेडिकल कराने के बाद कोतवाली देहात पुलिस गैंगेस्टर को लेकर जिला अस्पताल से चली गई थी। पुलिस जीप के पीछे-पीछे महिलाएं भी चलीं गई थी। करीब एक घंटे तक जिला अस्पताल में हंगामा होने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अब्बास शातिर अपराधी है। कई माह पूर्व गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई थी। वह फरार था। मंगलवार को पकड़ा गया था। बुधवार को जेल भेजने से पहले पुलिस उसे लेकर मेडिकल कराने जिला अस्पताल गई थी। गैंगेस्टर को जेल भेज दिया गया है। मारपीट, पैसे मांगने, कई दिनों तक हिरासत में रखने के आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं।
- राजेश कुमार, इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात