{"_id":"58ebce324f1c1be275cf5001","slug":"women-died-107-home-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जली युवती, 107 आशियाने राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जली युवती, 107 आशियाने राख
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर के रेउसा क्षेत्र में सोमवार को भ्ाड़की आग से जले घर और आग से बर्बाद हुआ गृहस्थी का सामान देखते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को आग की लपटों ने जहां एक युवती व 26 मवेशियों की जान ले ली, वहीं रामकोट, थानगांव, रेउसा, मिश्रिख व थानगांव इलाके में करीब 107 आशियाने जला कर राख कर दिया। कहीं ग्रामीणों ने तो कहीं दमकल टीमों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
पीड़ितों की सहायता के लिए संबंधित तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। अग्रिकांड की सबसे भयावह घटना रामकोट के पियरी गांव में हुई है। जहां एक युवती, 26 मवेशी भी आग की भेंट चढ़ गए। साथ ही 30 आशियाने भी जलकर तबाह हो गए।
रामकोट के पियरी गांव में एक घर में सोमवार दोपहर लगी आग से 30 आशियाने जलकर तबाह हो गए। पलटों में फंसकर एक युवती की मौत हो गई, वहीं 26 मवेशी भी जल मरे। अग्रिकांड में करीब 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। रामकोट के पियरी गांव में कमलेश के यहां से सोमवार को अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने गांव के प्रेमचंद, अवधेश, वीरेंद्र, मोहन, कमलेश, रामसहारे, सुशील, रामप्यारी, रामकृपाल, रोहित, बंटी आदि लगभग 30 लोगों के घरों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पुलिस व अग्रिशमन विभाग को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुटे रहे।
लपटों में फंसकर प्रेमंचद की बेटी ममता उर्फ कांती (30) जिंदा जल गई। साथ ही ग्रामीणों की 22 बकरियां व चार गोवंश जिंदा जल गए। खबर पाकर एसडीएम व सीओ सिटी ने मौका मुआयना किया। प्रधान ने पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई है। अधिकारियों ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
थानगांव इलाके के श्यामनगर में सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग से 60 घर जलकर नष्ट हो गए। अग्रिकांड में करीब 15 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। तहसील प्रशासन ने पीड़ितों को मदद पहुंचाई है। बताते हैं कि थानगांव इलाके के श्यामनगर मजरा गोलोक कोडऱ गांव में सोमवार की दोपहर एक घर में खाना बनाते समय आग लग गई।
अग्रिकांड में से सबसे अधिक सुदामा, धीर सिंह व देशराज का सबसे अधिक नुकसान हुआ। इन तीनों की बेटियों की शादियां होनी थीं। बताते हैं कि सुदामा की बेटी रिंकी की शादी होनी थी। इसके यहां 52 हजार की नकदी जल गई। धीर सिंह की बेटी क्षमा की चार मई को शादी होनी है।
देशराज की बेटी अर्चना की शादी छह मई को होनी है। इसके अलावा गांव के छोटेलाल 35 हजार नकदी, जीतेंद्र की 40 हजार कैश, रामआसरे की 20 हजार, दयाशंकर की 15 हजार, रमाशंकर की 30 हजार, बृजेश, कमलेश, मन्नू, प्रमोद सिंह, विक्कू सिंह, मटरू, देवा, रामलाल, मोहन, बदलू, हरीलाल, नंदू, बृजेश, सुंदर, बृजकिशोर, सैलाबू, सुनील, देवेंद्र, अमर सिंह, फुलेंद्र सिंह, राम प्रवेश, नागेंद्र, हरीलाल, जय नरायन, राजेश व रमेश आदि 60 घर जलकर राख हो गए।
आग की लपटों से अपनी गृहस्थी बचाने का प्रयास कर रही गांव की विदेशिया पत्नी सुदामा बुरी तरह झुलस गई। मौके पर तहसीलदार बिसवां सर्वरीष मिश्र, नायब तहसीलदार, लेखपाल अविनाश रस्तोगी ने पहुंच कर जांच की है। लेखपाल ने दर्जनों घर जलना बताया है।
तहसील प्रशासन की ओर से 50 तिरपाल, 50 कंबल, प्रति व्यक्ति तीन किलो चावल बांटा गया है। साथ ही भोजन की भी व्यवस्था की गई है। अग्रिकांड में करीब 15 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
सिधौल कोतवाली क्षेत्र के जाफरीपुरवा व रमदाना गांव के बीच हाईटेंशन लाइन स्पार्क होने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अग्रिकांड में शिव दयाल, होलीराम, रामपाल, हरिनाम, मैकू, छोटे, त्रिलोकी, बनवारी, हेमराज, गुरुप्रसाद, प्यारे व रामरानी आदि के खेतों में नुकसान हुआ है।
मिश्रिख क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाऊपुर के मजरा रल्हुआपुर में सोमवार गांव के पश्चिम दक्षिण कोने से अचानक आग लग गई गांव के दक्षिण के लगभग 17 घर पूरी तरह से जल गये। आशाराम, रामकली पत्नी मनोहर, सुरेश, कुन्दन, प्रेम, भालू, मैकू, रामसहाय, श्रीराम, छोटे लाल, गुन्ना, नन्हक, महेश, बिष्नू, बाबू, रामस्वरूप, मुन्शी आदि के घर जलकर राख हो गए। अग्रिकांड में करीब पांच लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
मिश्रिख कोतवाली इलाके के महोलिया गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण दो घर जलकर नष्ट हो गए। अग्रिकांड में 50 हजार का नुकसान हो गया। गांव निवासी कालिका प्रसाद व छोटेलाल के घर जले हैं। बताते हैं कि छोटेलाल के छप्पर में अचानक आग लगी थी।
रेउस थाना थानगांव के ग्राम चंदौली घाट निवासी नरेश पुत्र रामनरेश ने अपने खेत का भूसा फूंका था। पास में गाँव चंदौली घाट ही निवासी संतराम, रामसनेही, दुलारे का करीब पांच बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। अग्रिकांड में करीब 25 हजार का नुकसान होना बताया जा रहा है।
तम्बौर थाना क्षेत्र के सिसहिया गांव में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग से गांव निवासी सुनील, गंगा, उदयराज, देशराज, रामपाल, परशुराम, गुरुप्रसाद सहित 33 लोगों के घर जलकर नष्ट हो गए। अग्रिकांड में गांव निवासी रामपाल का एक मवेशी भी झुलस कर मर गया। खबर पाकर लेखपाल मौके पर पहुंच गया था।