फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman's body found hanging from a tree

Sitapur News: पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

Sat, 22 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 22 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a tree
महोली (सीतापुर)। इलाके के नेरी गांव में बृहस्पतिवार रात एक महिला का शव पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। उनके पति ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन


नेरी गांव निवासी राजेश ने बताया कि उनका विवाह रीता (40) से 20 वर्ष पहले हुआ था। उनकी दो पुत्रियां व एक पुत्र है। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। राजेश बृहस्पतिवार सुबह घर से लखीमपुर की एक कंपनी में मजदूरी करने गए थे। पत्नी व तीनों बच्चे घर पर थे।


देर रात 12 बजे रीता अपनी बड़ी बेटी से नित्यिक्रिया जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आईं तो बेटी ने परिजनों को मामले की जानकारी देते हुए तलाश शुरू कर दी। रात करीब दो बजे रीता का शव मकान से 500 मीटर दूर खेत में लगे एक पेड़ से लटकता मिला।
विज्ञापन


अपराध इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed