फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman who went to take fodder was murdered in the field

चारा लेने गई महिला की खेत में हत्या

Mon, 11 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman who went to take fodder was murdered in the field
इमलिया सुल्तानपुर/सीतापुर। चारा लेने खेत गई एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला के सिर पर चोट के कई निशान मिले है। देर शाम पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के पिपरीकलां निवासी जुगुल किशोर की पत्नी कविता (36) सोमवार सुबह घर का काम निपटाकर दोपहर में जानवरों के लिए चारा लेने खेत गई थी। करीब दो घंटे बाद एक बजे गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी कि कविता घायल अवस्था में खेत में पड़ी है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे घर वालों ने देखा तो वह दंग रह गए। कविता के सिर पर चोट के निशान थे। कुछ ही देर में भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज निर्मल तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम मृतका के ससुर चंद्रिका ने गांव के हरद्वारी, महेंद्र व आशीष के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी पियूष कुमार सिंह ने बताया तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। हरद्वारी व महेंद्र को हिरासत में लिया गया है। इनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed