{"_id":"d796167fdcc8d6921a976da001369549","slug":"woman-s-found-hang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव
अमर उजाला सीतापुर
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। ग्राम चांदूपुर निवासी गोविंद तिवारी की पत्नी बिट्टू तिवारी (25) ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व रामपुर मथुरा के ग्राम राजापुर निवासी त्रियुगी नारायण ने अपनी पुत्री बिट्टू का विवाह गोविंद तिवारी से किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह-तरह की चीजों की मांग करने लगा। इधर कुछ महीनों में ससुराल पक्ष 40 हजार रुपये व सोने की चेन की डिमांड करने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि मांग पूरी होते न देख ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला। घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया। मायके पक्ष ने विवाहिता के पति समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन