{"_id":"6a06108b03f8eace7e05ba0e","slug":"woman-killed-three-injured-in-bike-collision-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156010-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल
Thu, 14 May 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 14 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
रामकोट। कनवाखेड़ा मार्ग पर बृहस्पतिवार को तुलसनपुर धर्मकांटा के पास बाइक की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार तुलसनपुर निवासी आरती (30), गुड्डी (50), सुंदरी (48) और प्रिया (16) गांव के ही अवधेश के तेल पूजन में जा रही थीं। अवधेश की शुक्रवार को बरात जानी है। महिलाएं परंपरा के अनुसार गांव के बाहर स्थापित देवी-देवता व तेल पूजन करने जा रही थीं। इस दौरान महिलाएं तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गईं। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डाॅक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया। सुंदरी को ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। उनकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार आरती के परिवार में पति सर्वेश, सास अनंता व तीन बच्चे हैं। रामकोट प्रभारी निरीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत
रामपुरमथुरा। इलाके के क्योंड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा जख्मी हो गया। पैंतेपुर स्थित फाइन भट्ठे से ईंट लेकर ट्रैक्टर-ट्राॅली बगस्ती निवासी दुलारे मिस्त्री के यहां गई थी। ईंट उतारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली वापस आ रही थी। उसे पैंतेपुर निवासी जितेंद्र (32) चला रहे थे। उनके साथी पंकज (35) ट्रैक्टर पर बैठे थे। क्योंड़ा गांव से एक किलोमीटर पहले एक बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर का एक पहिया पंकज के सिर पर चढ़ गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रैक्टर-ट्राॅली रफ्तार काफी तेज थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
दो बाइकें टकराईं, सात जख्मी
महमूदाबाद। सदरपुर के बसावनपुर रेउसा मार्ग पर बृहस्पतिवार को दो बाइकों की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। इनमें थानगांव के भदेवा गांव निवासी राजकुमार (35), शिवकुमार (25), सुरेश अवस्थी (40), बसावनपुर निवासी वीरेंद्र कुमार (42), कामिनी (38), कुंज (9) व नबीगंज निवासी राघवराम (70) शामिल हैं। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया, जहां से शिवकुमार, कामिनी व वीरेंद्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया। (संवाद)
कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र जख्मी
महमूदाबाद। सिधौली मार्ग पर सिरौली के पास कार की टक्कर से बाइक सवार खेरिया मजरे के कांसा गांव निवासी संजय रावत (40) व उनका पुत्र ऋषभ (8) घायल हो गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया है। (संवाद)