{"_id":"8812f00c53c4dd3af5be96219797a80f","slug":"woman-in-the-grip-of-dengue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसवां में फैला डेंगू, चपेट में आई युवती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसवां में फैला डेंगू, चपेट में आई युवती
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिसवां की एक युवती में डेंगू के लक्षण मिले हैं। डॉक्टरों ने उसे नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमा अब भी डेंगू के बारे में पुष्टि न होने की बात कह रहा है। बहरहाल प्रभावित मोहल्ले में अधिकारियों ने स्वास्थ्य टीम भेजने की बात कही है।
बिसवां के मोहल्ला पठानी टोला निवासी मुन्नी लाल अवस्थी की पुत्री पिंकी (26) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया, पर राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
इस पर एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां पर उसे दिखाया गया। पैथोलॉजी जांच में डेंगू के लक्षण मिले। उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने तत्काल लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पिंकी के डेंगू की चपेट में आने की खबर से मोहल्ले के लोग डरे हुए हैं। लोगों के मुताबिक मोहल्ले में फॉगिंग नहीं कराई गई है। जिसकी वजह से मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप है।
उधर, स्वास्थ्य महकमा यह मानने को तैयार नहीं है कि पिंकी को डेंगू हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।