फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman dies of fever in Tajpur Salauli, 80 fall ill

Sitapur News: ताजपुर सलौली में बुखार से महिला की मौत, 80 बीमार

Fri, 15 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 15 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever in Tajpur Salauli, 80 fall ill
सकरन (सीतापुर)। ताजपुर सलौली गांव में शुक्रवार को एक महिला की बुखार से मौत हो गई। गांव के 80 लोग बुखार व उल्टी-दस्त की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंचने से गांव के बीमार लोग झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही सकरन में बीमारियों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। ग्राम पंचायत ताजपुर सलौली निवासी श्यामकली (60) को बृहस्पतिवार को बुखार आया था। परिजन निजी डॉक्टर से उनका इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार देर रात घर में ही श्यामकली की मौत हो गई। इसके अलावा गांव की मीरा (55), राधे (45), दुलारे (30), माया (30), अर्जुन (40), विवेक (22), वेदप्रकाश (22), राजेश (35), उमाशंकर (35), राजकुमार (22) समेत 80 लोग बुखार व उल्टी-दस्त से बीमार हैं। क्षेत्र के झोलाछाप के यहां इन सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी फैलने की सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने गांव में न तो कीटनाशक का छिड़काव कराया और न ही दवाओं का वितरण किया है। ग्रामीणों ने बीमार लोगों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। गांव में शिविर लगाकर दवाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed