फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Woman dies in road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

Fri, 05 Feb 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में धरैंया के पास सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मारने के बाद स्कूटी सवार लखीमपुर निवासी दो लोग गिर गए। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनको जिला अस्पताल भेजा गया जहां लखीमपुर की महिला की मौत हो गई। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

लखीमपुर के नौरंगाबाद निवासी मो. सैफ (35) पुत्र मो. रिजवान अपनी रिश्तेदारी लखमपुर के सरनापुरम निवासी रिया अंसारी (27) के साथ शुक्रवार को स्कूटी से कहीं जा रहे थे। खैराबाद इलाके में धरैंचा के पास लालपुर धरैंचा निवासी एक महिला सड़क पार कर रही थी। स्कूटी सवार लोग सड़क पार कर रही महिला से टकरा गए।
विज्ञापन

इससे महिला व स्कूटी सवार दोनों लोग जख्मी हो गए। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक रिया अंसारी की जिला अस्पताल में मौत हो गई जबकि मो. सैफ व महिला का इलाज चल रहा है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed