{"_id":"62a38c7619ae3068dd7dd4fe","slug":"woman-dies-due-to-wall-collapse-two-children-injured-sitapur-news-lko6346298116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से महिला की मौत, दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से महिला की मौत, दो बच्चे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। सकरन थाना इलाके में लगने वाले वार्षिक मेले में नहाते समय पानी टंकी की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला के दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सकरन के बेलवा बसहिया गांव के दक्षिण लल्लापुर स्थान पर एक आश्रम में प्रति वर्ष ज्येष्ठ माह में पांच दिन का वार्षिक मेला लगता है। मेले में सैकड़ों दुकानें लगती हैं। मेले में ही बिसवां कोतवाली क्षेत्र के सांडा गांव निवासी रामचंद्र ने गुरुवार से चाट का ठेला लगाया था। शुक्रवार दोपहर एक बजे रामचंद्र की पत्नी पूनम (32) अपने बच्चों राज (10) व छोटू (7) के साथ नहाने के लिये मेले में बनी पानी टंकी पर गई थी।
नहाते समय अचानक टंकी की पक्की दीवार भरभराकर ढह गई। इससे पूनम, राज व छोटू दीवार के मलबे में दब गये। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकालकर सीएचसी सांडा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। घायल राज व छोटू का इलाज चल रहा है। एसओ मनीष सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने सीएचसी सांडा जाकर दोनों घायल बच्चों का हाल जाना। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधने के साथ ही उन्होंने दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया और पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।