{"_id":"5808fa7b4f1c1b722b70313c","slug":"woman-died-to-high-tension-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़े हाईटेंशन लाइन से चिपकी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़े हाईटेंशन लाइन से चिपकी महिला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिए निकली बनवीरपुर गांव की एक महिला खेत में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घर वापस न पहुंचने पर परिवारीजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की।
विज्ञापन
सुबह उसकी लाश खेत में पड़ी मिली। बताते हैं कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर करंट की चपेट में आने से एक सियार की भी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
सदरपुर के बनवीरपुर निवासी निर्मला देवी (40) पत्नी पप्पू के परिवारीजनों ने बताया कि निर्मला बुधवार शाम नित्यक्रिया के लिए निकली थी। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटी। इस पर परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। सुबह होते ही परिवारीजन फिर से निर्मला की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
इसी बीच नित्यक्रिया के लिए निकले कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर उसे मृत हालत में पड़ा देखा। पड़ोस में ही हाईटेंशन लाइन का केबल टूटा पड़ा मिला। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही एक सियार भी केबल के पास मृत मिला। लोगों का मानना है कि निर्मला की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हुई है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।