फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Will teach ten thousand workers how to vote

दस हजार कर्मियों को मतदान के सिखाएंगे गुर

Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Will teach ten thousand workers how to vote
सीतापुर। विधानसभा चुनाव इस बार नए माहौल में होगा। कोरोना की तीसरी लहर होने के कारण बूथों की सेटिंग भी बदली गई है। गाइडलाइन का पालन कराते हुए मतदान कराया जाना है। इसके लिए पांच दिन तक दस हजार से अधिक पीठासीन अफसर और मतदान अधिकारी प्रथम को पहली ट्रेनिंग बदले परिवेश में दी जाएगी। उन्हें सामान्य कार्य व ईवीएम संचालन के साथ ही कोरोना नियमों का कैसे पालन कराना है, इसके लिए मास्टर ट्रेनर दक्ष करेंगे।
विज्ञापन

दस हजार से अधिक पीठासीन अफसरों और मतदान अधिकारी प्रथम को पहला प्रशिक्षण 25 व 27 से 30 जनवरी तक दो पालियों में दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सीतापुर शिक्षण संस्थान स्थित रस्यौरा में विंग चार और पांच में दिया जाएगा। 12 सौ कार्मिकों को एक पॉली में ट्रेनिंग दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के कारण प्रशिक्षण स्थल पर शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए एक कमरे में 50 से अधिक कार्मिक नहीं रहेंगे। प्रशिक्षण स्थल पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज और बूस्टर डोज लगाने की व्यवस्था रहेगी। सभी को मास्क लगाना है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों के साथ ही प्रभारी अधिकारी व सहायक प्रभारी अफसर प्रशिक्षण चुनावी गुर सिखाएंगे। उन्हें पोलिंग पार्टी के रवानगी वाले दिन से लेकर मतदान कराने के बाद सामग्री जमा करने तक के लिए किए जाने वाले कार्यों के लिए दक्ष किया जाएगा।

मतदाताओं का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कतारबद्ध होकर मतदान केंद्र में प्रवेश करने और इसके बाद उन्हें दस्ताना मुहैया कराए जाएगा, तभी वह मतदान कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हें ईवीएम संचालन के संबंधित प्रयोग करके बताया जाएगा। वीवी पैट में मतदाता अपने डाले गए वोट की पुष्टि कैसे करेंगे, इस संबंध में बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed