{"_id":"f062117d0179eb263f2e4d2b936231cb","slug":"will-pay-based-on-the-fundamental-appointment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौलिक नियुक्ति के आधार पर मिलेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौलिक नियुक्ति के आधार पर मिलेगा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर तैनात सह समन्वयकों को एक समान वेतन दिए जाने की मांग पर शासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। सह समन्वयक उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
शासन ने कहा है कि मौलिक नियुक्ति के पद के आधार पर ही वेतनमान मिलेगा। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर सह समन्वयकों की नियुक्ति जिला चयन समिति द्वारा की जाती है। सह समन्वयक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक होते हैं।
विज्ञापन
इनकी नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर होती है। सह समन्वयक उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन देने की मांग कह रहे हैं। सह समन्वयकों का कहना है कि जब पद समान है तो वेतन में विसंगतियां क्यों हैं। ऐसे में एक समान वेतन दिया जाए। इस समस्या पर शासन ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी कर दी है।
विज्ञापन
सचिव एचएल गुप्ता ने शासनादेेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि चयनित सह समन्वयकों को उच्च प्राथमिक विद्यालय का वेतनमान नहीं दिया जाएगा। यह वेतनमान उन्हीं चयनित सह समन्वयकों को देय होगा, जो मौलिक नियुक्ति के पद पर प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय का वेतन प्राप्त कर रहे थे। शासनादेश आते ही बेसिक विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।