{"_id":"5a2d6bfb4f1c1bb6678c1017","slug":"will-not-look-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुगम होगा ट्रैफिक, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुगम होगा ट्रैफिक, जाम से मिलेगी निजात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही शहर में जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। सड़कों पर जाम न लगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस खाका तैयार करने में जुटी हुई है। ट्रैफिक सुगम करने को होमगार्डों की संख्या 12 से बढ़ाकर 32 की जाएगी। साथ ही ऑटो तय रूट पर चलेंगे। सड़क किनारे बनी पीली पट्टी के पीछे ही वाहन खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
इन दिनों शहर के हर चौराहे पर जाम की नौबत रहती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने यातायात व्यवस्था का खाका तैयार किया है। जिसके तहत अब शहर में ट्रैफिक जवानों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
सीओ की कार्ययोजना को एसपी आनंद कुलकर्णी ने हरी झंडी दे दी है। योजना के तहत अब शहर के सभी चौराहों पर जेब्रा लाइन बनाई जाएगी। वहीं लालबाग चौराहे व रोडवेज बस स्टाप पर सड़कों के किनारों पीली पट्टी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
पीली पट्टी के पीछे ही वाहन खड़े हो सकेंगे। ऐसे में किसी ने भी पीली पट्टी के आगे सड़क पर अगर वाहन खड़ा किया तो उस पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा वाहनों के रूट तय किए जाएंगे। वाहन तय रूट पर ही चलेंगे।
बढ़ाए गए 20 होमगार्ड
शहर में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ 12 होमगार्ड तैनात हैं। अब ट्रैफिक पुलिस की मदद के लिए 20 अतिरिक्त होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। इससे होमगार्डों की संख्या 12 से बढ़कर 32 हो जाएगी। माना जा रहा है कि इतनी संख्या में होमगार्ड आने से शहर के हर चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही की कमी को पूरा किया जा सकेगा।
इन चौराहों पर बनेगी जेब्रा लाइन
शहर के लालबाग, गुरु गोविंद सिंह चौक, रोडवेज बस स्टाप चौराहा, बहुगुणा चौराहा, जीआईसी चौराहा पर जेब्रा लाइन बनाने की योजना है। जरूरत पड़ने पर अन्य चौराहों पर भी जेब्रा लाइन बनेंगी।