{"_id":"61bce11f5475e812102fa059","slug":"wild-life-sitapur-news-lko6094258191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ दिखने से 30 गांवों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ दिखने से 30 गांवों में दहशत
विज्ञापन
डींगरपुर में पगचिन्हों को ट्रेस करते वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मिश्रिख इलाके के डींगरपुर गांव के पास बाघ जैसा वन्य जीव देखे जाने से ग्रामीण दहशत में हैं। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर वन्य जीव के पगचिन्ह मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने पड़ताल की। रेंजर ने टाइगर के पैरों के निशान होने की बात कही है। वन्य जीव ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन करीब 30 गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की कई टीमें इलाके में कांबिंग कर रही हैं।
डींगरपुर के बाहर गुरुवार को ग्रामीणों ने एक जानवर को काफी तेज गति से भागते हुए देखा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को गांव के बाहर किसी जानवर के पगचिन्ह देखे। इसके बाद सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। रेंजर लईक अहमद, वन दरोगा एसएम शुक्ला, अक्षय कुमार पांडेय, बीट प्रभारी अब्दुल अहमद खां, मन्ना लाल मिश्रा, वन रक्षक अनिल मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने वन्य जीव के पैरों के निशानों की पड़ताल की। रेंजर लईक अहमद ने बताया कि पैरों के निशान टाइगर के लग रहे हैं।
तेंदुआ के पैर छोटे होते हैं। गांव के बाहर मिले पैरों के निशान बड़े हैं। ऐसे में टाइगर होने का अनुमान है। हालांकि, रेंजर ने टाइगर की आमद की पुष्टि से इन्कार किया है। बाघ की आमद की सूचना के बाद फूलपुर, झरिया, आंट, कुतुबनगर, दधनामऊ, मंडारी, रनियापुर, जलालपुर, भिठौली, नरसिंहौली समेत 30 30 गांवों के लोग दहशत में हैं। हालांकि, वन विभाग की टीम लोगों को जागरुक कर रही है। उनसे एहतियात बरतने और अकेले नहीं निकलने की अपील कर रही है। झुंड में ही चलने को कहा गया है।