फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wild animal walk, panic

जंगली जानवर की चहल कदमी से दहशत

Sun, 11 Oct 2015 10:45 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
डीएफओ एपी त्रिपाठी वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात तक कांबिंग चलती रही। बावजूद इसके टीम के हाथ न तो जानवर लगा और न ही उसके होने के कोई साक्ष्य मिले।
विज्ञापन


दलेल नगर के कुछ ग्रामीण शनिवार की रात खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक जानवर खड़ा दिखाई दिया। यह जानवर शेर की तरह से गुर्रा रहा था। उसकी गुर्राहट ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। जिसके बाद ग्रामीण दहशत में आ गए और वहां से भाग कर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


अन्य ग्रामीणों को बताया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इस बात की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ एपी त्रिपाठी व रेंजर एसएन सिंह वन कर्मियों की टीम के साथ गांव पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों ने पहले ग्रामीणों से जानवर के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद ग्रामीणों की मदद लेते हुए कांबिंग शुरू की गई। इस दौरान गांव के आसपास आग भी जला दी गई, ताकि जानवर अगर गांव की तरफ बढ़े तो वह साफ दिख जाए। वहीं गांव के अंदर भी लोग ढोल व पीपे पीट रहे थे। देर रात तक वन विभाग की टीम ने आसपास के खेतों में काबिंग की, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा।


गांव पहुंचकर अधिकारियों ने ग्रामीणों से एहतियात बरतने को कहा और जंगली जानवरों से बचने के तरीके बताए। वन विभाग की कार्रवाई के बाद भी गांव में दहशत का माहौल रहा। यही वजह रही कि टीम के जाने के बाद ग्रामीण पटाखे दागते रहे। जिससे जानवर गांव की तरफ न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed