{"_id":"680d2b8baad0478d4a0d5eb4","slug":"wild-animal-search-done-using-drone-sitapur-news-c-102-1-stp1003-130967-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ड्रोन से की गई जंगली जानवर की खोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ड्रोन से की गई जंगली जानवर की खोज
Sun, 27 Apr 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम रावल अदेसर में ड्रोन कैमरे की सहायता से जंगली जानवर का पता लगाने का प्रयास किया गया लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। शनिवार को वनाधिकारी अभिषेक सिंह व विभाग की टीम द्वारा प्रभावित क्षेत्र में ड्रोन की सहायता से जंगली जानवर की खोज की गई लेकिन कैमरे में जंगली जानवर कैद नहीं हो सका।
क्षेत्रीय वनाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है और सभी से लाठी-डंडों से लैस होकर तथा समूह में ही खेतों पर जाने की अपील की जा रही है। कुलदीप, रिंकू, लक्ष्मीकांत, पंकज, अरविंद, अजीत ने बताया कि कुत्तों के भौंकने पर शनिवार को जंगली जानवर होने का पता चला।
वन विभाग की टीम व ग्रामीणों ने जंगली जानवर के पगचिह्नों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। करीब तीन सप्ताह से इस क्षेत्र के ग्रामीण जंगली जानवर की दहशत में जी रहे हैं। शनिवार को ड्रोन कैमरे से खोज के बाद भी जंगली जानवर का कुछ भी पता नहीं चल सका है।