फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wild animal attacked farmer

किसान पर जंगली जानवर ने किया हमला

Tue, 12 Jan 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Wild animal attacked farmer
औरंगाबाद (सीतापुर)। फसल की रखवाली कर रहे एक किसान पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों पहुंचे तब तक जानवर भाग गया। ग्रामीणों में हमलावर जानवर के तेंदुआ होने की आशंका से दहशत फैल गई। वन विभाग ने पगचिह्न की जांच के बाद उसे सियार या भेड़िया बताया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नोहसारा गांव निवासी मूलचंद सोमवार रात फसल की रखवाली कर रहे थे। देर रात मूलचंद पर जंगली जानवर ने हमला किया। शोर मचाता हुआ वह गांव की ओर भागा। ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर खेत में पहुंचे, तब तक जानवर भाग गया। हमले से मूलचंद के हाथ में खरोंच के निशान बन गए हैं।
विज्ञापन

हमलावर जानवर के तेंदुआ होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मंगलवार सुबह सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। फारेस्टर मिश्रिख एसएन शुक्ला ने बताया खेत में मिले पगचिह्न व घायल मूलचंद के हाथ के खरोंच भी तेंदुए के नहीं हैं। हमलावर भेड़िया अथवा कोई अन्य जानवर है। खेत में काम रहे किसानों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed