{"_id":"67df03ea7e381268e2068e9e","slug":"wild-animal-attacked-an-old-man-injured-him-sitapur-news-c-102-1-stp1003-129001-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जंगली जानवर ने बुजुर्ग पर किया हमला, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जंगली जानवर ने बुजुर्ग पर किया हमला, जख्मी
Sun, 23 Mar 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 23 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
खेत में पगचिह्नों की जांच करते वनविभाग के कर्मचारी।
गोंदलामऊ (सीतापुर)। खेत की रखवाली करने गए किसान पर एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो जंगली जानवर भाग गया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम ने जानवर की तलाश शुरू कर दी है। खेत में मिले पगचिह्नों की जांच की जा रही है।
गोपालपुर तेरवा निवासी बुजुर्ग किसान कल्लू ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात खेत पर खड़ी फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान जंगली जानवर ने उस पर हमला कर दिया। बताया कि मौजूद बांके से अपना बचाव करते हुए शोर मचाया तो खेतों की रखवाली कर रहे अन्य किसान भी शोर मचाते हुए लाठी-डंडाें के साथ दौड़ पड़े।
इसी दौरान जंगली जानवर भाग गया। जानकारी होने पर शनिवार सुबह वन विभाग की टीम भी पहुंची। वन विभाग के कर्मियों ने पगचिह्नों की जांच की। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन दरोगा ऋषभ सिंह तोमर ने बताया पगचिह्न बाघ के नहीं हैं। उन्होंने आशंका जताई कि पगचिह्न भेड़िया या लकड़बग्घे के हो सकते हैं। हालांकि पगचिह्न जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके बाद जानवर की पहचान हो सकेगी।