फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wife attacked with knife while going to market, mother-in-law also injured

Sitapur News: बाजार गई पत्नी पर किया चाकू से हमला, सास भी हुई घायल

Tue, 21 Apr 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Wife attacked with knife while going to market, mother-in-law also injured
सेवता में घटना के बाद आरोपी को स्थानीय निवासियों ने पकड़ा। - संवाद 
सेवता। रेउसा के खुरवलिया गांव में सोमवार को पारिवारिक विवाद के कारण एक युवक ने पत्नी व सास पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में युवक की मौसिया सास के गले में चाकू लग गया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


खुरवलिया निवासी रामश्री (55) अपनी पुत्री संगीता और बहन राजकुमारी (49) के साथ सेवता दवा लेने आई थीं। इसी दौरान तंबौर के दलपतपुर गांव निवासी उनका दामाद गुड्डू भार्गव भी पहुंच गया। गड्डू ने संगीता पर चाकू से हमला कर दिया। संगीता को बचाने के चक्कर में राजकुमारी के गले में चाकू लग गया। इस हमले में संगीता के साथ ही राजकुमारी के गले में गंभीर चोट आई है। चाकू छीनने के दौरान आरोपी की उंगलियां भी कट गईं।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमारी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शोर सुनकर घटना स्थल पर जुटे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष हनुमंतलाल तिवारी ने बताया कि संगीता के पिता लालजी की तहरीर पर आरोपी गुड्डू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed