{"_id":"610593488ebc3eba083a39e5","slug":"wi-fi-facility-will-start-soon-in-the-city-sitapur-news-lko58935042","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जल्द शुरू होगी वाई-फाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जल्द शुरू होगी वाई-फाई की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहरवासियों को जल्द मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। शासन के निर्देश पर नगर पालिका ने स्थान चिह्नित करने की कवायद शुरू कर दी है। यह सुविधा शहर के सार्वजनिक स्थानों पर शुरू की जाएगी। पहले एक स्थान पर शुरू होगी। उसके बाद इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। इससे शहरवासी सार्वजनिक स्थानों पर हाईस्पीड इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे।
आधुनिकता के दौर में इंटरनेट की जरूरत बढ़ गई है। बिना इंटरनेट के हर काम अधूरा ही रहता है। ऐसे में लोगों की जरूरतों को देखते हुए शासन ने जिला मुख्यालय पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे। अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने निर्देश देते हुए जल्द इसकी शुरुआत करने की हिदायत दी थी।
डीएम ने ईओ को इस मामले में कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इस पर नगर पालिका ने मुफ्त वाई-फाई को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सुविधा शहर के लालबाग चौराहा, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, कचेहरी परिसर व कलेक्ट्रेट में से किसी एक स्थान पर पहले शुरू की जाएगी। उसके बाद इसकी सफलता के बाद इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका स्वयं अपने स्रोतों से व्यवस्था करेगी। अगर यह सुविधा शुरू हो जाती है तो शहरवासियों को काफी फायदा मिलेगा। वे सार्वजनिक स्थानों पर जाकर हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू किए जाने को लेकर कवायद चल रही है। नगर पालिका के बजट के अनुसार इस मामले में जल्द कार्यवाही की जाएगी।
-वैभव त्रिपाठी, ईओ