फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   When the sun peeked out from the clouds, we got some relief

Sitapur News: बादल से झांका सूरज तो मिली थोड़ी देर की राहत

Wed, 01 Jan 2025 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
When the sun peeked out from the clouds, we got some relief
- लगातार बढ़ रहे ठंड के तेवर, अधिकतम तापमान फिर लुढ़का
विज्ञापन

सीतापुर। सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर व गलन से लोगों का बुरा हाल है। बुधवार को कंपकंपा देने वाली कड़ाके की ठंड से सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रहे। भीषण ठंड से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। अधिकतम पारा एक डिग्री और लुढ़ककर 18 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद सूरज बादलों के बीच से झांका तो थोड़ी देर के लिए राहत मिली। हालांकि, तेज सर्द हवा के आगे धूप महसूस नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल गलन व शीतलहर से राहत के आसार नहीं हैं। जिले में सर्दी के तेवर पिछले दो दिनों की तरह ही बने रहे। बुधवार सुबह लोगों ने बिस्तर छोड़ा तो बदली के बीच गलन और शीतलहर से सामना हुआ। कड़ाके की ठंड में ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दोपहर में दो दिन बाद सूरज निकला तो लोगों को गलन से राहत की उम्मीद नजर आई। गुनगुनी धूप सेंकने लोग बाहर निकल आए, लेकिन 10 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली शीतलहर ने धूप का असर महसूस नहीं होने दिया। कुछ देर लुका-छिपी के बाद सूरज फिर बादलों में दुबक गया। लिहाजा, कड़ाके की सर्दी का असर कम नहीं हुआ। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। ठंड से राहत पाने के लिए दिन में भी लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सर्दी के सितम से इंसान ही नहीं पशु-पक्षी तक बेचैन नजर आए। आलम यह है कि अलाव देख राहत की आस में मवेशी भी उसके करीब खड़े दिखाई दिए। शाम गहराते ही गलन का प्रकोप और बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को आद्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं। गलन व शीतलहर से राहत की संभावना फिलहाल नजर नहीं आ रही है।




150 जरूरतमंदों को बांटे कंबल व शॉल
नैमिषारण्य (सीतापुर)। ललिता आश्रम में बुधवार को ललिता देवी मंदिर के पुजारी लाल बिहारी शास्त्री ने 150 जरूरतमंदों को कंबल और गर्म शॉल वितरित की। सबसे पहले चाय-नाश्ता कराया गया। पुजारी ने बताया कि निर्धनों को भोजन खिलाना और उनकी सेवा करना पुण्य का कार्य है। यह ईश्वर की सच्ची पूजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed