फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   WhatsApp group by creating and sharing notifications: ADG

व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर साझा करें सूचनाएं : एडीजी

Wed, 24 Mar 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp group by creating and sharing notifications: ADG
सीतापुर के कमलापुर थाने में पंचायत चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक करते एडीजी एसएन साबत। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। पुलिस व प्रशासनिक टीम गांवों में जाकर क्षेत्र की संवेदनशीलता को चिह्नित करें, जिससे पंचायत चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत न हो। यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद कमलापुर में आयोजित चुनावी समीक्षा बैठक में एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत ने कही। उन्होंने कहा कि राजस्व व पुलिस अधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसके जरिए जरूरी सूचनाएं साझा की जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर पुलिस व प्रशासन का एक संयुक्त कंट्रोल रूम भी बनाया जाए। मिलावटी शराब से होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए लाइसेंसी शराब की दुकानों की चेकिंग की जाए। एडीजी ने कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने का भी निर्देश दिया। कमिश्नर रंजन कुमार ने कहा कि उच्च स्तर का कम्युनिकेशन प्लान तैयार करें।
विज्ञापन

चौकीदारों के कार्यों की समीक्षा की जाए। जो चौकीदार निष्क्रिय हो, उसे कार्यमुक्त कर दें। इस बैठक में डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह, एडीएम विनय पाठक, सीडीओ अक्षत वर्मा, एएसपी डा. राजीव दीक्षित, एएसपी एनपी सिंह के अलावा जिले के सभी एसडीएम व क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मतदान केंद्रों का करें भ्रमण
आईजी रेंज लक्ष्मी सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान की जाने वाली निरोधात्मक कार्रवाई अपेक्षित स्तर पर लाकर चुनाव की संवेदनशीलता को खत्म करने का प्रयास किया जाए।

हर मतदान केंद्र का भ्रमण करते हुए वहां पर बिजली, पानी, शौचालय, सुरक्षा के दृष्टिगत सभी मापदंडों की जांच पूरी कर लें। मतगणना के दिन भी विशेष सतर्कता रखी जाए। किसी भी प्रकार का विजय जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। मतदान के दिन जिले की सीमाएं सील रखी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed