{"_id":"bbc6123fb7884c6602cd8bb7873fc23f","slug":"weather-patterns-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बदला मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बदला मिजाज
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिससे सिहरन बढ़ जाती है। ऐसे में जरा-सी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। सर्दी-जुकाम से लेकर बुखार तक की चपेट में आने की संभावना बनी रहती है।
नवंबर माह में सर्दी-गर्मी का मिला-जुला प्रभाव रहता है। गर्मी विदाई पर है, जबकि गुलाबी सर्दी का आगाज हो चुका है। इस लिहाज से दिन भर में तापमान कई करवटें लेता रहता है। शुक्रवार की सुबह ठंड के अहसास ने लोगों को सिहराया। औसत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि दोपहर 12 से एक बजे तक औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके बाद दिन ढलने के साथ फिर से तापमान में गिरावट होने लगी। शाम चार बजे औसत तापमान 26 डिग्री तो रात नौ बजे 19 डिग्री और रात दस बजे 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस तापमान के साथ मौसम में सर्दी-गर्मी का उतार-चढ़ाव भी होता रहा है। मौसम के इस बदलाव को गंभीरता से न लेना महंगा पड़ सकता है। हालांकि ठंड से बचने के लिए लोगों ने ऊनी कपड़े निकाल लिए हैं।