{"_id":"5e1a10068ebc3e878d5d78f3","slug":"weather-is-cool-sitapur-news-lko502561413","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह-शाम गलन ने ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह-शाम गलन ने ठिठुरे लोग
विज्ञापन
सीतापुर। कोहरे के साथ सर्द हवा का सितम लगातार जारी है। घने कोहरे व शीतलहर के कारण शनिवार सुबह गलन से लोग कांप उठे। ठिठुरन से राहत पाने को लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह 11 बजे के बाद धूप ने कुछ राहत दी। हर कोई खुले में बैठकर धूप सेंकता नजर आया। सूरज ढलते ही गलन बढ़ने से लोग फिर ठिठुरने लगे। न्यूनतम पारा छह डिग्री रहा। अगले सप्ताह ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछले दिनों बारिश व ओलावृष्टि से ठंड तो बढ़ गई लेकिन कोहरा गायब था। शुक्रवार देर रात बदले मौसम के साथ एक बार फिर से कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। हाल यह रहा कि रात में छाया घना कोहरा शनिवार को सुबह आठ बजे तक कायम रहा। कोहरे के साथ सर्द हवा के झोंकों से बेहाल अधिकतर लोग बिस्तर छोड़ने पर अलाव के पास पहुंच गए।
कोहरा छंटने पर सुबह 11 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस किया। धूप से हटते ही आठ किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली ठंडी हवा से लोगों की कंपकंपी छूट गई। सूरज ढलने पर गलन का प्रकोप देख हर कोई घर में दुबक गया। शहर के रोडवेज बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, लालबाग चौराहा समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से राहत पाने को लोग अलाव के आसपास बैठे नजर आए।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले सप्ताह पारे में उछाल से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।