फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Waves of faith and devotion rained on Mahadev's doorstep

Sitapur News: महादेव की चौखट पर आस्था की लहरें, बरसा भक्तिरस

Tue, 05 Aug 2025 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Waves of faith and devotion rained on Mahadev's doorstep
सावन के अंतिम सोमवार को ​शिव मंदिर में जला​भिषेक के ​लिए उमड़े श्रद्धालु।
सीतापुर। जिले के शिवालयों में सावन के चौथे व अंतिम सोमवार को बारिश के बीच आस्था हिलोरें मारती नजर आई। शिव आराधना के लिए शिवालयों पर श्रद्धालुओं व कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ दिन भर शिव के अभिषेक का सिलसिला चला। कई श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर ऊं नम: शिवाय का जाप किया। तमाम श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक किया। शहर के श्यामनाथ मंदिर में सुबह कपाट खुलते ही दर्शन व पूजन का क्रम शुरू हो गया। कतार में लगे श्रद्धालुओं ने अपनी बारी आने पर जल व दूध, दही इत्यादि से शिवलिंग का अभिषेक कर बिल्वपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प आदि अर्पित किया। इसी तरह शहर के जंगलीनाथ मंदिर, ताड़कनाथ मंदिर और त्रिकोणनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। डीजे की धुन पर झूमते कांवड़ियों के जत्थे भी शिवालयों पर पहुंचे। कमलापुर के नागेश्वर नाथ धाम में लगातार बारिश के बीच भी मेले सरीखा माहौल रहा।
विज्ञापन


बाबा महाकाल की हुई भस्म आरती

महमूदाबाद के संकटा देवी मंदिर परिसर स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर आकर्षक स्वरूप में रुद्राक्ष से शृंगार किया गया। इसके बाद बाबा को भस्म रमाई गई। श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर के दिव्य दर्शन कर उनका जयघोष किया। शिवम सोनी ने बताया कि भगवान महाकाल का अभिषेक दूध, दही, घी, शहद शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, रेखा सोनी, अंजली वर्मा, वसुंधरा वर्मा, हीरा सोनी, रेनू सोनी, विकास निगम, अभिषेक सोनी, क्षितिज कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed