{"_id":"686183026dcb92fbd10d5dde","slug":"waterlogging-in-front-of-the-school-problems-for-teachers-and-students-sitapur-news-c-102-1-stp1003-135378-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: स्कूल के सामने जलभराव, शिक्षकों व छात्रों में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: स्कूल के सामने जलभराव, शिक्षकों व छात्रों में दिक्कत
Sun, 29 Jun 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। ग्राम धौरहरा में प्राथमिक विद्यालय जाने वाले मार्ग पर एक माह से गंदा पानी भरा है। आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्राम पंचायत जगमालपुर के धौरहरा प्राथमिक विद्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण और नालियों का गंदा पानी भर रहा है। जलभराव के चलते लोग वायरल और मलेरिया से पीड़ित हैं।
एक जुलाई से शिक्षण सत्र प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में विद्यालय के सामने भरा गंदा पानी स्कूल आने वाले नौनिहालों के लिए मुसीबत बनेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य जुनैद ने बताया कि विद्यालय के सामने जलभराव होने के कारण शिक्षकों और बच्चों को आवागमन में परेशानी होगी। ग्रामीण ऋषिकेशन, रमाकांत शुक्ला, रिंकू शुक्ल, शानू शुक्ल हरिओम शुक्ल आदि ने बताया कि गंदे पानी की दुर्गंध और मच्छरों से ग्रामीण संक्रामक रोगों से पीड़ित हैं।
बुखार से बचाव के लिए गांव में दो बार स्वास्थ्य कैंप भी लगाया जा चुका है। इसमें तमाम ग्रामीण सामान्य बुखार और मलेरिया से पीड़ित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह मार्ग धौरहरा से मुस्काबाद, जगमालपुर का मुख्य मार्ग भी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में नालियों की सफाई न होने व जर्जर रास्तों के चलते परेशानी उठानी पड़ती है। ग्राम पंचायत अधिकारी सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि मार्ग पर पानी भरा होने की जानकारी मिली है, शीघ्र ही रास्ते को सही कराया जाएगा।