फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water flowing on the minor track

Sitapur News: माइनर की पटरी पर बह रहा पानी

Thu, 27 Mar 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 27 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Water flowing on the minor track
 रामकोट के कोहरावां गांव के पास माइनर की पटरी पर बह रहा पानी। संवाद
रामकोट (सीतापुर)। इलाके के अर्थाना से निकले बर्मी माइनर की पटरी के ऊपर से पानी बह रहा है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि माइनर में पानी की अधिकता होने पर पटरी से आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता है।
विज्ञापन


इलाके के कस्बा अर्थाना से बर्मी माइनर के किनारे बनी कच्ची पटरी कोहरावां गांव के पास गत वर्ष कट गई थी। उसको ग्रामीणों ने मिट्टी की बोरियां आदि लगाकर ठीक किया था। समय के साथ मिट्टी दबने से माइनर का पानी इन दिनों पटरी के ऊपर से बह रहा है।
विज्ञापन


पटरी पर जलभराव के कारण रास्ते से आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बता दें कि इस रास्ते से ही इलाके के सैकड़ों ग्रामीण मिश्रिख तहसील मुख्यालय तक आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के लोगों को है दिक्कत
इलाके के गौरा, अर्थाना, उलुवापुर, टेड़वा व बर्मी आदि गांवों के लोग इसी रास्ते तहसील मिश्रिख आते-जाते हैं। माइनर पटरी पर जलभराव से कई बार साइकिल व बाइक सवार गिरकर चोटिल भी चुके हैं। फिर भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


जानकारी मिली है, जल्द ही नहर पटरी को दुरुस्त कराकर समस्या दूर की जाएगी।
-शुभ्रकांत वर्मा, जेई, नहर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed