फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water filled in the fields due to the cutting of the canal track

नहर की पटरी कटने से खेतों में भरा पानी

Sun, 27 Jun 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Water filled in the fields due to the cutting of the canal track
लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के खानपुर मोहद्दीनपुर में नहरी किसानों के समस्या का सबब बन गई है। इसी महीने में दो बार नहर की पटरी टूट चुकी है। शनिवार रात नहर की पटरी टूटने से फसल जलमग्न हो गई है। विभागीय जेई का कहना है कि पटरी को बंधवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

अच्छी बारिश होने के चलते नदियों को जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में नहर उफान पर चल रही है। नहर की कायदे से सफाई न होने के चलते पटरियां कमजोर हैं। उधर, किसान सिंचाई के लिए कट भी लगा देते हैं। इसके चलते आए दिन नहर टूट जाती।
विज्ञापन

शनिवार रात खानपुर और मोहद्दीनपुर गांव में करीब तीन मीटर नहर की पटरी टूट गई। इसमें रामचंद्र, विनोद, बदाली, बुलाकी, रमेश आदि किसानों की मेंथा की फसल में पानी से जलमग्न हो गई। सर्वेश, विनोद व राकेश के खतों में भी पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि गुलरियापुरवा के निकट नहर में खरपतवार जमा होने के कारण पानी आगे नहीं बढ़ रहा है। इससे नहर ओवरफ्लो होकर टूट रही है। किसानों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले नहर कर पटरी टूटी थी। जेई शिव प्रताप ने बताया कि नहर फटने की सूचना मिली है। लेबर भेज कर पटरी को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed