Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In 10 days only the pit itself can be done

10 दिन में खोद सके सिर्फ गड्ढे

Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
In 10 days only the pit itself can be done
लहरपुर क्षेत्र के मातनपुरवा गांव में माइनर नहर फटने से खेतों में भरा पानी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रेउसा/सीतापुर। बाढ़ से बचाव के लिए निर्माण कार्य बहुत ही सुस्त रफ्तार से चल रहा है। पिछले 10 दिन में स्टड के महज गड्ढे ही खुद सके है। जबकि परमेश्वरपुरवा व चौकीपुरवा के बीच करीब 650 मीटर दूरी में 18 स्टड बनाए जाने है। जून का प्रथम सप्ताह बीत गया है, पहाड़ों पर बरसात शुरू हो रही है। इससे नदियों का जलस्तर जल्द बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल की तरह 15 जून तक जलस्तर में इजाफे की आशंका है। अब परियोजनाएं पूरी होने की उम्मीद बहुत कम दिख रही है। इसकी वजह से ग्रामीण दहशत में है। गांजर इलाके में शारदा व सरयू नदी बहती है। ये नदियां प्रति वर्ष उफना जाती है। इनकी चपेट में लहरपुर, महमूदाबाद व बिसवां तहसील के सैकड़ों गांव प्रभावित होते है।
विज्ञापन

दशकों से बाढ़ का दंश झेल रहे लोगों की हर बरस बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद जगती है। लेकिन निर्माण कार्य इतनी धीमी गति से होते है कि बाढ़ आने से पहले पूर्ण नहीं हो पाते। इस कारण जो भी निर्माण होता है, वह भी बाढ़ में ही बह जाता है। इससे हर वर्ष नए सिरे से परियोजनाओं पर काम शुरू होता है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य मई व जून माह में शुरू किए जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर यह काम मार्च व अप्रैल में प्रारंभ कर दिए जाए तो समय से पूर्ण हो जाएंगे। लेकिन अफसरों की इस कार्यशैली पर हर बरस सवाल उठते है, लेकिन बाढ़ के बाद सब कागजों में ही दफन हो जाते है। इस बरस भी कुछ इसी तरह की कहानी गढ़ी जा रही है। रेउसा इलाके के परमेश्वरपुरवा व चौकीपुरवा गांव नदी के मुहाने पर है। सबसे पहले पानी आएगा तो यही गांव चपेट में आएंगे।
इसलिए इन दोनों गांवों के बीच करीब 650 मीटर में 18 स्टड बनाए जाने है। 26 मई को विधायक ज्ञान तिवारी ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। उसके बाद 27 मई से निर्माण कार्य शुरू हो गए। 10 दिन बीत जाने के बाद भी कोई खास प्रगति नहीं हो सकी है। केवल गड्ढे ही खुद सके है। चौकीपुरवा के परवेज, कैलाश, दूबर, कैलाश व सुरेश का कहना है, काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है।
पिछले बरस भी इसी तरह काम हुआ था, इसी वजह से बाढ़ का दंश झेलना पड़ा था। परमेश्वरपुरवा के उमेश, श्रीकेशन का कहना है कि इस तरह से काम को देखकर लगता है कि इस बार भी बाढ़ से परेशान होना पड़ेगा। अभी आधा काम भी नहीं हो सका है। जब पहाड़ों पर बरसात शुरू हो गई है तो किसी भी दिन जलस्तर बढ़ सकता है। इससे काम बंद हो जाएगा। पानी अधिक होने से राहत के काम भी ठप हो जाएंगे। इन हालातों में ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत है।
अवर अभियंता मो. आरिफ कमाल ने बताया कि करीब 50 फीसदी काम पूर्ण हो चुका है। बाढ़ से पहले सभी काम हो जाएंगे। तेजी से स्टड बनाने का काम चल रहा है। अभी जलस्तर सामान्य बना हुआ है।
पत्थर लगाने का काम हो रहा बाधित
रामपुर मथुरा/सीतापुर। रामपुर मथुरा ब्लॉक के शुकुलपुरवा, बगस्ती, कनरखी, अटौरा व अंगरौरा ग्राम पंचायतों में कटान प्वाइंट के पत्थर लगाने का कार्य चल रहा है, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे जूनियर इंजीनियर संजीव उपाध्याय ने बताया कि 20 जून तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्ट्रक्चर बन चुका है। केवल फिनिशिंग का कार्य बाकी है। लेकिन काम में लगे मजदूरों की माने तो जलस्तर धीमी गति से हो रहा है। ऐसे में तटबंध की नींव में पत्थर लगाने का कार्य बाधित हो रहा है। अब तक केवल 60 फीसदी कार्य पूरा हो सका है।
जल्द पूरा होगा काम : एक्सईएन
अंगरौरा व अखरी गांवों को बचाने के लिए करीब 15 करोड़ की लागत से तीन ठोकर का निर्माण होना था। लेकिन इस परियोजना की अभी तक स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इन ठोकरों के निर्मित न होने से इन गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।

सिंचाई व बाढ़ खंड बाराबंकी के अधिशाषी अभियंता बीएन गुप्ता ने बताया कि ठोकर निर्माण का प्रस्ताव शासन से स्वीकृत नहीं हो सका है। ड्रेजिंग व चैनलाइजेशन तथा तटबंध के किनारे पत्थर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। 85 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। 10 दिनों में हम कार्य को पूरा कर तटबंध को पूरी तरह सुरक्षित कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed